Jahazpur News(आज़ाद नेब) पंचायत चुनाव होने के साथ ही कांग्रेस व भाजपा ने प्रधान बनाने का दावा किया है। हालांकि दोनों ही पार्टियों का कहां तक सच होता हैं यह तो मतगणना के बाद ही पता चल पायेगा। हां यह जरूर है कि चुनाव लड़ने वाले अपने अपने उम्मीदवारों की बाडे बंदी कर रखीं है।
स्थानीय विधायक गोपीचंद मीणा ने विधानसभा क्षेत्र की दोनों ही पंचायत समिति में भाजपा के प्रधान बनाने का दावा किया है। विधायक मीणा ने कहा कि यहां की जनता कांग्रेस मुक्त जहाजपुर व कोटड़ी चाहती है। इन चुनाव में भाजपा लहर चली है। इस लहर मे जनता ने कांग्रेस का सफाया कर दिया है।
इधर पूर्व विधायक धीरज गुर्जर के निजी सहायक अनिल उपाध्याय ने बताया कि जहाजपुर व कोटड़ी मे कांग्रेस के प्रधान बनाने जा रही है। जहाजपुर पंचायत समिति की 21 मे से 15 सीटें जीतकर पूर्व प्रधान सीता देवी या हेमलता देवी का प्रधान बनना तय हैं। वैसे ही कोटड़ी मे भी कांग्रेस का प्रधान बनेगा।