Jahazpur News(आज़ाद नेब) नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने प्रमोद देवी शर्मा को मैदान में उतारा था। जिन्होंने आज रिटर्निंग अधिकारी धर्मराज गुर्जर के समक्ष पेश होकर निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु सोनी के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी अनिल उपाध्याय ने भी विष्णु सोनी के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया है।
अब भारतीय जनता पार्टी की ओर से नरेश सिंह मीणा व निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु कुमार सोनी के बीच मुकाबला है आने वाली सात फरवरी को मतदान होगा।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद देवी नामांकन वापस लेने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुई जिसमें उन्होंने कहा कि नगर के व्यक्तियों का सम्मान एवं भावनाओं को देखते हुए हमने यह त्याग किया है। कांग्रेस पार्टी की यह मंशा है पालिका अध्यक्ष की जनरल सीट पर सामान्य श्रेणी का व्यक्ति की बैठे।
भारतीय जनता पार्टी के जीत कर आए पार्षद अब 12 है। व कांग्रेस के पास जीत कर आए 8 पार्षद है 4 निर्दलीय जीत कर आए हैं। भारतीय जनता पार्टी के विष्णु कुमार सोनी पार्टी से दूर हट कर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया जिसमें कांग्रेस सोनी के समर्थन में आने से कांग्रेस की संख्या अब 9 हो गई है। अब देखना यह है कि 7 फरवरी को चारों निर्दलीय किस प्रत्याशी के समर्थन में आते हैं।