जहाजपुर(आज़ाद नेब) एक दिन में कुल 10174 लोगों का कोविड वैक्सिनेशन हुआ। जो क्षेत्र का रिकॉर्ड कोविड वैक्सिनेशन है। पहले कभी इतनी तादाद में लोगों ने वैक्सीनेशन नहीं करवाया था।
डॉ हरीश यादव ने बताया की उपखंड अधिकारी जहाजपुर और सभी ब्लॉक लेवल अधिकारियों के द्वारा लोगों को टिके के प्रति समझाइश की गई जिसके फलस्वरूप जिला स्तर से एक दिन में दस हजार वैक्सीन का टार्गेट मिलने पर जहाजपुर उपखंड में कुल 10174 लोगों को टीका लगाया गया इससे पूर्व जहाजपुर में एक दिन में 7349 लोगों को एक दिन में टीका लगाया गया था।
डॉ यादव ने बताया कि जहाजपुर में 1317, खजूरी में 1005, पंडेर में 1005, अमरवासी में 1277, रोपा में 1383, लुहारी में 380, इटुंदा मै 601, सरसिया में 901, शक्करगढ 1036, पिपलुंद में 409, आमल्दा में 860 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। टीकाकरण मे शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग तथा सभी जन प्रतिनिधियों का पूर्ण सहयोग रहा।