काँग्रेस में कार्यकर्ता और युवाओं का सम्मान बढ़े-देवेंद्र यादव

liyaquat Ali
4 Min Read

मेरा बूथ-मेरा गौरव  कार्यकर्ता सम्मेलन 

भरतपुर(राजेन्द्र जती )। शहर कांग्रेस कमेटी एवं सेवर ब्लॉक की ओर से स्थानीय स्वराज रिसोर्ट में भरतपुर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन मेरा बूथ-मेरा गौरव का आयोजन राजस्थान प्रदेश काँग्रेस के सह प्रभारी देवेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। सम्मेलन में भरतपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडने वाले संभावित उम्मीदवार एवं उनके समर्थक भारी संख्या में मौजूद रहे। मुख्य रूप से भरतपुर जिला प्रभारी डा. खानुखान बुधवारी, जीआर खटाना, मुरारीलाल मीणा, कमल मीणा सहित कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। शहर अध्यक्ष संजय शुक्ला, सेवर के सतीश सोगरवाल ने 31 किलो की फूलमाला पहनाकर अथितियों का स्वागत किया। इस मौके पर राजस्थान प्रदेश काँग्रेस के सह प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि बूथ के जिन कार्यकर्ताओं को चिन्हित किया गया है उन्हीं के कंधों पर सरकार बनाने की जिम्मेदारी रहेगी। शक्ति प्रोजेक्ट के माध्यम से काँग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण पायलेट प्रोजेक्ट शुरू कर करीब 2 लाख लोगों को काँग्रेस से जोड़ा, जो काँग्रेस की रीति नीति को आम जन के बीच पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। गांधी चाहते हैं कि काँग्रेस में कार्यकर्ता और युवाओं का सम्मान बढ़े ।अबकी बार इन्ही कार्यकर्ताओं की राय जानने के बाद प्रत्याशी तय किये जायेंगे। जिससे आप स्वयं अपना विधायक चुन सकें।उन्होंने वंचित लोगों से आग्रह किया कि शक्ति प्रोजेक्ट में रजिस्ट्रेशन कराएं।हर बूथ पर कम से कम दो परिबारों को काँग्रेस से जोड़ने का बीड़ा उठाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में 180 सीटों पर विजय हासिल करने का लक्ष्य बनाकर चलेगी जिसके लिये कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव प्रचार में जुट जाने का आव्हान किया और लोगों को गांव-गांव ढाणी-ढाणी जाकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष मे मतदान के लिये प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ की हडडी हैं और सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत पर टिकी होती है। कार्यक्रम के प्रारंभ में शहर अध्यक्ष संजय शुक्ला ने कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र भरतपुर से भारी संख्या में आये लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि मजबूत बूथ ही कांग्रेस को सत्ता में वापिसी कराएगा। टिकट किसी को भी मिले हम सब एकजुट हो कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे एवं भरतपुर से कांग्रेस का विधायक बनाकर देंगे। कार्यक्रम को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष खानु खान बुधवाली, महासचिव जीआर खटाना, पूर्व मंत्री मुरारी लाल मीणा, भरतपुर सह प्रभारी कमल मीणा, पूर्व सांसद रतन सिंह, जिलाध्यक्ष शेर सिंह सूपा, शहर काँग्रेस अध्यक्ष संजय शुक्ला, सेवर अध्यक्ष सतीश सोगरवाल, डॉ सुरेश यादव, एआईसीसी सदस्य धर्मेन्द्र शर्मा, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डा. सुभाष गर्ग, अशोक अवस्थी, किशोर शर्मा, डीग नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन यतीश शर्मा, चुन्नी कप्तान, पूर्व शहर अध्यक्ष रमेश पाठक, पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह फौजदार, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश चैधरी, पूर्व प्रधान स्वराज फौजदार, रमेश धावाई, मनोज शर्मा, सेवादल के दाऊदयाल जोशी, शांता पाराशर, अनीता मीणा, बबीताशर्मा, रामेश्वर सैनी, हेमेन्द्र चीकू, विवेक कल्ला, सुरेश पदयात्री आदि लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस के अशोक ताम्बी, दीपू चोकीपुरा, देवेन्द्र गुर्जर, लोकेश लोहागढ़, ओमवीर सिंह सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चुन्नी कप्तान ने किया।

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *