हाल-ए-जहाजपुर:प्रशासन शहर के नहीं केवल गांव के संग अभियान

Azad Mohammed nab
1 Min Read

जहाजपुर (आज़ाद नेब) नगर पालिका क्षेत्र के आमजन को 2 अक्टूबर से सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान का लाभ मिलना मुश्किल दिखाई दे रहा है। राजनीति के दो पाटों के बीच फंसे पालिका मे सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान केवल खानापूर्ति साबित होता दिखाई दे रहा है।

IMG 20211004 WA0027

वही सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान का फ़ायदा गांवों ज़्यादा देखने को मिल रहा है। आज उलेला ग्राम पंचायत में हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान में कई ग्रामीणों को फायदा पहुंचा है।

उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर में 5 वर्षों से राजस्व रिकोर्ड में नाम लखमा राम से लक्ष्मी चंद संशोधित कराने के लिए काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन अभियान में यह संभव हो सका।

वैसे ही 3 वर्षों नहीं बना विकलांगता प्रमाण पत्र शिविर में बना। ऐसा ही मामला आया जिसमें आवेदक के दादाजी के नाम को मृत्यु प्रमाण पत्र में संशोधित कर राहत प्रदान की गई।

Share This Article
Follow:
आज़ाद मोहम्मद नेब में दैनिक रिपोर्टर्स के आलावा एडिटर स्मार्ट हलचल, रिपोर्टर HNN news, tv100 ,लाइव टुडे, साधना प्लस, सरेराह, हुक्मनामा समाचार, जयपुर टाइम्स साथ काम करता हू .पत्रकारिता से आमजन की बात प्रशासन तक पंहुचाना मेरा मकसद है . whatsapp 8890400865, 8058220365