देवली। बीसलपुर कंजेर्वशन रिजर्व वन क्षैत्र में आज अचानक आग लग गई इसकी वजह से वन क्षैत्र का 500 मीटर का एरिया जलकर राख हो गया। वन क्षैत्र में आग लगने का कारणों का पता नही चल सका है। अचानक लगी आग तेज हवाओं के चलते तेजी से फैल गई और देखते ही देखते वन क्षैत्र का 500 मीटर एरिया जलकर राख में तब्दील हो गया। लगभग पांच घंटों तक वन क्षैत्र में आग सुलगती रही बावजूद इसके वन विभाग का कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर नही पहुचा। जो विभागीय घोर लापरवाही को दर्शाता है।
If you have any queries or any kind of feedback, use this Contact page to reach us directly!
Copyright By @ Dainik Reporters - 2022