जहाजपुर (आज़ाद नेब) कृषि प्रधान देश में किसान खाद की कमी के चलते परेशान हाल है, पिछले तीन माह से उर्वरक की काफी किल्लत चल रही है। जिससे किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पहले डीएपी खाद की किल्लत की वजह से रबी फसलों की बुवाई में दिक्कत आई थी। अब यूरिया उर्वरक की किल्लत देखने को मिल रही है।
युरिया के साथ नैनो युरिया देने की बात को लेकर किसान भड़क गए वैसे ही किसान खाद की किल्लत के चलते मारेमारे फिर रहे है। ऊपर से नैनों युरिया की बोतल को किसानों पर थोपी जा रही थी। एसडीएम दामोदर सिंह ने किसानों की समस्या को भांपते हुए कृषि अधिकारी भगवत सिंह, केवीएसएस के अधिकारी कैलाश त्रिपाठी को बुलाकर युरिया बेग की साथ नैनो युरिया लिक्विड की बोतल देने का आदेश देने के लिए कहा।
लेकिन दोनों अधिकारियों ने केवल मौखिक रूप से उच्च अधिकारियों के निर्देश की बात कही। उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह ने दोनों अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई किसान स्वेच्छा से नैनो यूरिया लेना चाहे तो दे सकते हैं अन्यथा किसानों पर नैनो यूरिया का बोझ ना थोपें।