सरपंच ताज का कडा मुकाबला

liyaquat Ali
6 Min Read

भीलवाडा ( भूपेन्द्र औझा)/ ” कोटडी चारभुजानाथ की जय”!
प्रतिष्ठा की कोटडी ग्राम पंचायत के गत सरपंच चुनाव में मौजूदा सरपंच जमनालाल डिडवानिया के सामने खडे हुये थे नरपतसिंह, अब की बार दोनों की धर्मपत्नी आमने सामने है। काग्रेस पूर्व कोटडी प्रधान,काग्रेस पूर्व जिला महामंत्री ओर मौजूदा सरपंच जमनालाल डिडवानिया की धर्मपत्नी श्रीमती शांति देवी का नरपतसिंह की धर्मपत्नी पूर्व उपसरपंच गोविंद कँवर से चुनावी दंगल हो रहा है।प्रभु लीला देखिये कि, यहां डिडवानिया परिवार अरसे से कद्दावर काग्रेंस नेता रहा है।

पिता-पुत्र प्रधान रहे,तो परिवारीक महिला सदस्य ब्लॉक अध्यक्ष! नरपतसिंह के भ्राता महेन्द्र सिंह भाजपा कोटडी तहसील अध्यक्ष रहे।पर अभी कोटडी सरपंच मुकाबले मे श्रीमती डिडवानिया के पक्ष मे हल्के के भाजपा नेता, तो श्रीमती गोविंद कँवर के समर्थन में ईलाके काग्रेस नेता!
प्रतिष्ठा का दुसरा सरपंच दंगल आकोला पंचायत में कोटडी उपप्रधान बृजराज ओर भाजपा किसान मण्डल अध्यक्ष शिव लाल जाट के बीच है।

तीसरा,छापरेल मे भाजपा मण्डल अध्यक्ष करण सिंह का मौजूदा सरपंच प्रमीला कँवर के पति महेश सिंह के साथ हैं!!!चौथा, बनका खेडा ग्राम पंचायत सरपंच पद पर भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जाट की बहिन प्रेम बाई ओर पू.सरपंच रामू देवी जाट मे हैं।

पांचवा ओर बताये, काग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा के खासमखास गेगा खेडा पूर्व सरपंच शंकर लाल शर्मा का बालकृष्ण पंचौली तथा अन्य उम्मीदवार के साथ है।छठा, सवाईपुर मे भाजपा पूर्व पंचायत समिति सदस्य हीरा लाल जाट ओर पूर्व सरपंच नवरत के बीच है।सवाईपुर ग्राम के कद्दावर नेता पूर्व सरपंच सूवा लाल जी का नवरत पुत्र है।


बडलियास मे पूर्व सरपंच शातिं लाल खटीक ओर यूवक काग्रेंस नेता प्रकाश रेगर, राजेन्द्र पहाडियां सरपंच पद बाबत मशक्कत कर रहे।आमा मे पूर्व सरपंच गोपाल लाल सुवालका, कैलाश टेलर भागदौड़ कर रहे।


बनेडा पंचायत समिति में प्रतिष्ठा के सरपंच मुकाबलो मे पहले नम्बर पर, बामणीया ग्राम पंचायत सरपंच पद पर है।यहां काग्रेस के भीलवाडा सेन्टल काँपरेटिव बैंक पूर्व अध्यक्ष एवम पूर्व सरपंच भँवरू खाँ की बेगम पूर्व जिला काग्रेस कार्यकारिणी सदस्य जाहिदा बन्नो ओर बनेडा भाजपा मण्डल अध्यक्ष अशोक चेचाणी की भाभीजी श्रीमती रेखा चेचाणी, पूर्व सरपंच कन्हैया लाल वैष्णव की पुत्रवधू मे हो रहा है!दुसरा, बनेडा सरपंच बाबत भाजपा पूर्व जिला परिषद सदस्य रतन पंवार तथा देवेंद्र सुवालका, प्रभु लाल माली का है!

तीसरा नम्बर का ,रायला पंचायत सरपंच चुनाव मे पूर्व मंत्री, माण्डल विधायक रामलाल जाट के व्याई जे.पी.जाट ओर पूर्व सरपंच शिवदयाल एवम किशान मोर्चा अध्यक्ष राजेश जाट के बीच है। जे.पी.जाट की पत्नी श्रीमती गीता जाट रायला ग्राम की पूर्व सरपंच है। चौथा दंगल, बल्दरखाँ सरपंच का है।

यहां भाजपा रायला मण्डल अध्यक्ष जयराम सिंह की धर्मपत्नी पूर्व भाजपा पंचायत समिति सदस्य उदय कँवर का पंचायत राज के सरपंच-पंचायत समिति सदस्य पदो पर रहे नरेन्द्र सिंह परिवार की महिला सदस्य की बीच मुकाबला है। मेघरास मे चाचा-भतीजे के बीच रोचक मुकाबला है।

काग्रेस पूर्व उपप्रधान इस्लाम खाँ के सामने उनके भाईजान काग्रेस पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष याकूब खाँ के पुत्र फतेह मोहम्मद चुनाव लड रहे!


शाहपुरा पंचायत समिति मे ईलाके के कई नेता सरपंच पद पर किस्मत आँजमा रहे है। डाबला चादां मे काग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गुर्जर की पत्नी डिंपल गुर्जर ओर शाहपुरा नगरपालिका वाँईस चेरयमेन ज्ञान मल धाकड़ की पत्नी मीना धाकड़, तो आमली कला मे काग्रेस अध्यक्ष दिलीप गुर्जर के भ्राता बाबू लाल गुर्जर का
भाजपा महामंत्री सत्यनारायण मालू मे रोचक दंगल है। भाजपा नेता मालू पहले भी सरपंच पद पर जीत का प्रचंम फहरा चुके है।


शाहपुर प्रधान गोपाल गुर्जर का पुत्र भँवर लाल गुर्जर सणगारी ग्राम पंचायत में सरपंच पद चुनाव में उनकी पार्टी भाजपा महामंत्री भाग चन्द्र गुर्जर मुकाबले में खडे हैं।यहां सांवरलाल गुर्जर भी उम्मीदवार है। शाहपुरा के कद्दावर काग्रेंस नेता पूर्व प्रधान श्री संम्पत सिंह के पोते लोकेन्द्र सिंह अरवड सरपंच पद का चुनाव लड रहे।

उनके पिता गजराज सिंह पंचायत समिति सदस्य और ब्लॉक काग्रेसअध्यक्ष रहे है। पूर्व काग्रेंस प्रधान राम प्रसाद पारीक अरडिया रासा मे ,पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष,सरपंच ओम गुर्जर ओर सूरत राम जाट कनेच्छन खुर्द मे,भोजपुर मे पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष शंकर गुर्जर की पत्नी पूर्व सरपंच सायरी देवी, तहनाल मे भाजपा उपप्रधान बजरंग सिंह राणावत के परिवार की महिला निर्मला कँवर,घनश्याम सिंह के परिवार की ग्राम सहकारी समिति अध्यक्षाओर इटमारिया पंचायत सरपंच बाबत ब्लॉक काग्रेंस उपाध्यक्ष सूरज मल जाट ओर पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेश शर्मा तथा महादेव गुर्जर जनसंपर्क कर रहे है।


तीसरे चरण का सरपंच पद चुनाव का मतदान दिवस ओर मतगणना दिन नजदीक बुधवार को हैं।इस हेतु प्रशासनिक तैयारी ओर व्यवस्था माकूल हो गई हैं। बस अब नतीजे का इंतजार है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.