Jahazpur News (आज़ाद नेब) क्षेत्र में बारिश के बाद सर्दी बढ़ने लगी है।मौसम का मिजाज बदलते ही कहीं कोहरा तो कहीं धुंध की चादर बिछने लगी है। आज अल सुबह से ही कोहरा छाने से ठिठुरन बढ़ गई। तापमान 17℃ पर पहुंच गया है। लेकिन पंचायती राज चुनाव के मतदान का समय नजदीक आने के साथ ही राजनीति क्षेत्र में गर्माहट बनी हुई है।
सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। लेकिन आज अल सुबह से ही कोहरा छाया रहा। बादलों और सूरज में लुकाछिपी का दौर चला। हवा में ठंडक के चलते मौसम सर्द बना हुआ है। बरसात और ओलावृष्टि के बाद से मौसम पलट गया है। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। वाहनों, पेड़-पौधों और जमीन पर ओस की बूंदें दिखीं। सूरज नहीं निकलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई।