देवली : दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

Manish Bagdi
1 Min Read

पोक्सो एक्ट में पुलिस ने दर्ज किया मामला

 

 

Deoli News/Dainik Reporter : देवली थाना पुलिस ने गोपीपुरा निवासी नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसे शुक्रवार को देवली न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि आरोपी थड़ौली थाना टोडारायसिंह निवासी राजवीर रैगर गत दिनों उसकी 16 वर्षीय पुत्री को जबरन घर से उठाकर देवली आया। जहां उसने शहर के एजेंसी एरिया स्थित मकान के कमरें रखकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। साथ ही पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल मुआयना कराया।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।