बुजुर्ग की मौत, महिला सहित दो घायल 

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

जयपुर। गलता गेट थाना इलाके में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार आॅटो पलट गया। हादसे में एक बुर्जुग की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक खलील अहमद (68)आमागढ़ शक्ति कॉलोनी का रहने वाला था तथा जलमहल के पास मजदूरी करता था। दुर्घटना थाना उत्तर पुलिस ने बताया कि सुबह करीब पोने नौ बजे खलील अहमद ट्रांसपोर्ट नगर से जलमहल काम पर जाने के लिए आॅटो में सवार हुआ था। आॅटो में मीणा पालड़ी निवासी कलावती और बलिया उत्तर प्रदेश निवासी शुभंम पहले से बैठे थे। वे भी जलमहल जा रहे थे। पुलिस ने बताया प्रारभिंक जानकारी के सामने आया है कि मंड़ीखटिकान के पास फूलचंद महाराज के आश्रम के सामने अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। आॅटो की रफ्तार तेज होने के कारण वह असंतुलित होकर पलट गया और उसमें बैठी तीनों सवारियां घायल हो गई। सभी को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान खलील अहमद की मौत हो गई। घायल कलावती को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई जबकि शुभंम को उसके परिजनों निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है,जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक आटो को घटनास्थल पर ही छोडकर फरार हो गया।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *