जयपुर। मुहाना इलाके में रविवार को विषात्त का सेवन करने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतका ममता देवी (28) पत्नी जयराम सरोजविहार मंगलम आनंदा रोड सांगानेर की रहने वाली थी।
रविवार दोपहर को उसने अपने घर पर विषात्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।