विजयसिंह चैधरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सम्मानित

liyaquat Ali
2 Min Read

 

 

भरतपुर (राजेन्द्र जती )। डाटा एनालिटिक्स डिपार्टमेंट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यक्रम प्रोजेक्ट ‘शक्ति’ में 15 जीआरजी राहुल गांधी ने अपने आॅफिस में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रोजेक्ट शक्ति में राज्य स्तर पर अच्छा कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

जिसमें राजस्थान में दूसरा स्थान हासिल करने पर भरतपुर जिले के गांव लखनपुर
निवासी विजयसिंह चैधरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सम्मानित किया।

भरतपुर निवासी विजय सिंह चैधरी ने 15 जून से 15 अगस्त तक चले शक्ति प्रोजेक्ट के कार्य में राजस्थान स्तर पर 11381 कार्यकर्ताओं को जोड़ कर 1,13,810 शक्ति पोइन्टस अर्जित कर राजस्थान में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

जिसके लिये विजय सिंह चैधरी को दूसरा स्थान प्राप्त करने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विजय चैधरी ने गांव-गांव एवं वार्ड-वार्ड जाकर प्रत्येक बूथ स्तर पर कांग्रेस की विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर शक्ति प्रोजेक्ट में कार्यकर्ताओं को जोड़ा। इसके लिये

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी ने अपने कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर जिन प्रदेशों में शक्ति प्रोजेक्ट पर कार्य हो रहा है उन प्रदेशों से अच्छे स्थान प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं को स्वयं सम्मानित किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये।

कार्यक्रम में प्रोजेक्ट शक्ति में जिन प्रदेशों में कार्य चल रहा है उन प्रदेशों के सभी सम्मानीय प्रदेश अध्यक्ष और उनके प्रभारी, सह प्रभारियों की उपस्थिति में डाटा एनालिटिक्स विभाग के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश के उच्च 10 शक्ति पोइन्टस जोड़ने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा राष्ट्रीय संगठन महासचिव अशोक गहलोत, पी.चिदम्बरम पूर्व वित्त मंत्री भारत सरकार, प्रवीण चक्रवर्ती चेयर पर्सन डाटा एनालिटिक्स विभाग, अविनाश पाण्डे महासचिव ए.आई.सी.सी. प्रभारी राजस्थान, सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान कांग्रेस कमेटी, देवेन्द्र यादव सचिव ए.आई.सी.सी. सह प्रभारी राजस्थान व डाटा एनालिटिक्स डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय स्तर की समस्त टीम एवं राष्ट्रीय स्तर के काफी कांग्रेसजन
उपस्थित रहे।

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *