शादी में चूरमा खाना पड़ा भारी, दूल्हे सहित 20 लोग अस्पताल में भर्ती Read More »
बांसवाड़ा । बागीदौरा क्षेत्र के बारीगामा गांव में शुक्रवार रात शादी समारोह में चूरमा खाने के बाद 20 जने बीमार हो गए जिनमें से 8 बच्चों को यहां महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बड़ोदिया से एक आदिवासी परिवार में बारात आई थी। बाराती अपने साथ चूरमा लाये थे जिसका सेवन दोनों ही पक्षों के लोगों ने रात में किया। कुछ ही देर में पहले बच्चों को उल्टी शुरू हुई और इसके बाद बड़े भी इसके शिकार होने लगे। दूल्हा सहित सभी बीमारों को बागीदौरा अस्पताल ले जाया गया। इनमें से अधिक गंभीर 8 बच्चों मयूर, कल्पेश, सरिता, भूमिका, शारदा, अश्विन और जिगर को रात करीब ग्यारह बजे यहां एमजी अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सभी के स्वास्थ्य में सुधार बताया गया। शेष 10- 12 जनों को बागीदौरा में इलाज किया गया।
जिले में हाल ही कुछ दिनों पहले भी एक परिवार के लोगों का खाना खाने के बाद उल्टी दस्त की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती हुए थे। जानकारी के अनुसार परिवार के करीब 6 सदस्यों ने बैंगन की सब्जी खाई थी जिसके बाद उल्टी दस्त के शिकार हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
If you have any queries or any kind of feedback, use this Contact page to reach us directly!
Copyright By @ Dainik Reporters - 2022