वीसी से मुख्यमंत्री गहलोत ने किया जहाजपुर थाना भवन का लोकार्पण

Azad Mohammed nab
4 Min Read

जहाजपुर (आज़ाद नेब) 34 करोड़ 21 लाख रुपए से निर्मित राज्य के 15 नए थाना भवन का लोकार्पण आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीसी के माध्यम से किया गया।

इस अवसर पर जहाजपुर थाने का भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह को लेकर थानाधिकारी हरीश सांखला ने काफ़ी तैयारियां की, भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया। थाना भवन में रखे गए समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ग्राम रक्षक, नगर पालिका चेयरमैन, महिला सीएलजी मेंबर, सरपंच एवं पुलिस कांस्टेबल से वीसी के दौरान चर्चा की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ग्राम रक्षक राकेश मीणा से थाने की गरीब व्यक्तियों की पुलिस अधिकारी बात सुनते हैं या नहीं ओर पुलिस गतिविधियों के बारे में चर्चा की।
मुख्यमंत्री गहलोत ने पुलिस अधीक्षक शर्मा से चर्चा करते हुए कहा कि भीलवाड़ा पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि कोरोना काल भीलवाड़ा पुलिस का सराहनीय कार्य रहा है। थाने में बनाए गए नए स्वागत कक्ष में जनता की समस्याओं को सुनने के लिए अधिकारी बेठे इसके लिए आवश्यक निर्देश दे।

मुख्यमंत्री गहलोत ने नगर पालिका चेयरमैन नरेश मीणा से प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारी की चर्चा की। चर्चा के दौरान चेयरमैन मीणा ने कहा कि नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र मीणा 2 माह से नगरपालिका में उपस्थित नहीं हो रहे हैं इसके अलावा कनिष्ठ अभियंता का भी पद रिक्त है। जिसके चलते नगर पालिका का विकास कार्य अवरुद्ध हो रहा है और प्रशासन शहरों के संग अभियान में की तैयारी में बाधा आ रही है। मुख्यमंत्री गहलोत ने चेयरमैन मीणा को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपकी समस्या का समाधान बहुत जल्द कर दिया जाएगा। सीएलजी महिला मेंबर इंदिरा अग्रवाल से मुख्यमंत्री ने चर्चा की महिलाओं की शिकायत लेकर बेझिझक थाना परिसर में पहुंचे। आवश्यक हुआ तो डायरेक्ट मुझसे बात करें।

सरपंच वेद प्रकाश खटीक से भी मुख्यमंत्री ने चर्चा की, चर्चा के दौरान खटीक ने मुख्यमंत्री से कहा कि कॉलेज भवन मांग की ओर कोरोना काल दौरान हुई गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की। पुलिस कांस्टेबल नरेश चौधरी से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कोरोना काल में किए गए पुलिस के सराहनीय कार्य और गाइडलाइन की पालना को सराया

इस वीसी के दौरान जिला कलेक्टर शिव प्रकाश नकाते, पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा, विधायक गोपीचंद मीणा, उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक महावीर शर्मा, तहसीलदार मुकुंद सिंह शेखावत, हनुमान नगर थानाधिकारी मोहम्मद इमरान, शकरगढ़ थाना अधिकारी रामस्वरूप चौधरी, पंडेर थाना अधिकारी सुनील चौधरी, नगर पालिका चेयरमैन नरेश मीणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम कुमार मीणा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शैतान मीणा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भेरूलाल टाक, पूर्व चेयरमैन शरीफ मोहम्मद चीता, गेगा राम मीणा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सदीक पठान, सरपंच वेद प्रकाश खटीक, शिवराज मीणा, पार्षद नजीर मोहम्मद, अनिल उपाध्याय, विष्णु सोनी, प्रमोद देवी शर्मा, सिराज मोहम्मद, परवेज आलम, मुजम्मिल शेर पठान, पूर्व पार्षद बाबूलाल खटीक, पूर्व भाजपा नगर महामंत्री कैलाश टेपण, महिला सीएलजी मेंबर विमला सोनी, मनीषा पंचोली, अफसाना बेगम, संतोक कोली, इंदिरा नागौरी, साहिदा पठान, अफसाना बानू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
आज़ाद मोहम्मद नेब में दैनिक रिपोर्टर्स के आलावा एडिटर स्मार्ट हलचल, रिपोर्टर HNN news, tv100 ,लाइव टुडे, साधना प्लस, सरेराह, हुक्मनामा समाचार, जयपुर टाइम्स साथ काम करता हू .पत्रकारिता से आमजन की बात प्रशासन तक पंहुचाना मेरा मकसद है . whatsapp 8890400865, 8058220365