Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
निवाई (विनोद सांखला)। भाजपा युवा मोर्चा विधानसभा निवाई,पीपलू के सभी मण्डलो की और से बुधवार को विशाल कमल संदेश यात्रा वाहन रैली के रूप में निकाली गई । यह यात्रा प्रातः 11 बजे श्री चिंता हरण गणेश जी महाराज निवाई से निवाई पीपलू विधानसभा प्रभारी बिहारी लाल शर्मा एवं विधानसभा विस्थारक योगेन्द्र सिंह चौधरी, भाजयुमो जिला महामंत्री एवं प्रभारी रमाकांत शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया ।
कमल यात्रा झिलाय रोड़ अंहिसा सर्किल पटेल रोड़ मुख्य बाजार से होते हुए कंकाली माता मंदिर सामने से होते हुए अहिंसा सर्किल पर पहुंची जहां सरदार वल्लभ भाई जी पटेल की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा को माला पहनाए वह पुष्प सुमन अर्पित किए ।
भाजयुमो निवाई शहर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह नाथावत के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने भाजपा के झण्डे व गले में दुपट्टे, सिर पर टोपी के साथ वाहन रैली यात्रा निकाली । वाहन रैली में निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र विधायक हीरालाल रैगर निवाई, शहर अध्यक्ष राम अवतार घाटी, भाजपा वरिष्ठ नेता मास्टर मदन लाल वर्मा,सुशीला सालोदिया, रामसहाय वर्मा,रामजीलाल रेगर, रामजीलाल बेरवा, परस राम कुमावत, भाजयुमो जिला महामंत्री रमाकांत शर्मा, निवाई शहर मंडल महामंत्री मनोज पाटनी,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष देवराज गुर्जर, जिला मंत्री करण सिंह राजावत खाजपुरा,हरिशंकर गुर्जर, भाजयुमो निवाई शहर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह नाथावत, भाजयुमो डांगरथल मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, भाजयुमो अरनिया मंडल अध्यक्ष हनुमान जाट, भाजयुमो पीपलू मंडल अध्यक्ष मुकेश झिराना, तेज भंवर सिंह, श्योजी लाल फौजी,भाजयुमो निवाई शहर मंडल महामंत्री नंदन पारीक, उपाध्यक्ष लक्ष्मण खटाना, जितेंद्र विजयवर्गीय, दिनेश गौतम, राहुल जैन,भाजयुमो नटवाड़ा मंडल महामंत्री आसाराम डोई, भाजयुमो डांगरथल मंडल महा मंत्री रामविलास गुर्जर, विष्णु शर्मा, हीरा लाल मीणा, मनोज पाराशर, नगेंद्र सिंह,दयाशंकर गुर्जर, राकेश खारोल,नरेश गुर्जर, मोनू चौधरी, मनोज पाराशर, सत्यनारायण शर्मा, सीताराम वर्मा, दिनेश शर्मा, जितेंद्र सिंह फौजी, नरपत सिंह, राम सिंह,कुणाल पाराशर, अभय वर्मा सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।