प्री-पोल सर्वे में भी हारी भाजपा, कांग्रेस को 120 सीटें

liyaquat Ali
3 Min Read

 

नई दिल्ली।  राजस्थान में कांग्रेस पार्टी सरकार बना सकती है। यह बात राष्ट्रीय चैनल टाइम्स नाउ और सीएनएक्स के प्री-पोल सर्वे में सामने आई है। राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीट हैं। सर्वे में 67 सीटों को शामिल किया गया है। सभी विधानसभाओं से 120 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें कुल 8040 (4250 पुरुष और 3790 महिलाएं) लोगों की प्रतिक्रया को शामिल किया गया है।
सर्वे में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। अनुमान है कि कांग्रेस को 110-120 सीटें मिल सकती हैं। सत्ताधारी बीजेपी को 70-80 सीट मिलने का अनुमान है। बीएसपी 1 से 3 सीट जीत सकती है, वहीं 7-9 सीटों पर अन्य को जीत मिल सकती है।
देश भर के लोगों के दिमाग में चल रहे सवाल पर सर्वे में शामिल राजस्थान के 69 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे मोदी को फिर पीएम बनते देखना चाहते हैं। वहीं 23 प्रतिशत लोगों ने कहा कि राहुल गांधी को पीएम बनना चाहिए। सर्वे में केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज के सवाल पर 63 प्रतिशत लोगों ने कहा कि केंद्र सरकार ने अच्छा काम किया। वहीं 25 प्रतिशत लोगों ने वसुंधरा सरकार के काम को अच्छा कहा।
जब लागों से अपने क्षेत्र में विधायकों द्वारा किए गए कार्य पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो 40.7 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह इससे संतुष्ट हैं, वहीं 43.27 प्रतिशत लोग इससे असंतुष्ट नजर आए, जबकि 16.03 प्रतिशत लोगों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के कामकाज के सवाल पर 48 प्रतिशत लोगों ने इसे खराब बताया, 35 प्रतिशत लोगों ने इसे अच्छा कहा। 12 प्रतिशत लोगों ने इसे सामान्य कहा और 5 प्रतिशत लोगों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
जब वोटरों वर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और पूर्व मुख्समंत्री अशोक गहलोत के कामकाज पर सवाल पूछा गया तो 31 प्रतिशत लोगों ने कहा कि गहलोत ने अच्छा काम किया। 25 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वसुंधरा ने अच्छा काम किया। 10 प्रतिशत लोगों को दोनों का काम पसंद आया। 14 प्रतिशत लोगों ने दोनों के काम को नकार दिया, वहीं 20 प्रतिशत लोगों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *