भरतपुर में युवक के दिन दहाड़े गोली मारी

Reporters Dainik Reporters
1 Min Read
प्रतीकात्मक चित्र

भरतपुर / राजेंद्र शर्मा जती। भरतपुर में आज उस समय सनसनी फैल गई जब रेंज आईजी कार्यालय के ठीक सामने कालेज ग्राउंड में एक बाइक पर आये हथियारबंद चार युवको ने दीनदयाल नगर के रहने वाले 23 वर्षिय जितेश को गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए।

मथुरा गेट थाना अधिकारी रामनाथ गुर्जर का कहना है की चारों में से एक बदमाश की पहचान कर ली गई है। उसका नाम डैनी है। वह गोपालगढ़ मोहल्ले का रहने वाला है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वारदात के बाद कालेज ग्राउंड में पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवको में जान बचाने के लिए भगदड़ मच गई।

बताया गया कि घायल जितेश भी पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा है। उसके चेहरे पर कई छर्रे लगे है उसे उपचार के लिए आरवीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फायरिंग करने बाले बदमाश किसी निशांत नामक लड़के को ढूंढ रहे थे।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.