भाजपा शहर मण्डल नवीन कार्यकारिणी टोडारायसिंह ने विधायक कन्हैयालाल चौधरी व नगरपालिका अध्यक्ष संतकुमार जैन का आभार व्यक्त किया

liyaquat Ali
1 Min Read

Todaraisingh News/ लियाक़त अली। भाजपा शहर मण्डल टोडारायसिंह की नवीन कार्यकारिणी द्वारा स्थानीय विधायक कन्हैयालाल चौधरी व नगरपालिका अध्यक्ष संतकुमार जैन व शहर मण्डल अध्यक्ष अनिल भारद्वाज का आभार व्यक्त करते हुए नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का विधायक द्वारा स्वागत किया गया। नवीन कार्यकारिणी में एक वरिष्ट उपाध्यक्ष, 5 उपाध्यक्ष,3 महामंत्री, 6 मंत्री के साथ 44 कार्यकारिणी सदस्यों काे मनोनित किया गया है।

कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन लाल वर्मा, रमादेवी गौड, बाबूलाल गर्जर, हेमलता शर्मा, सुनिता सैनी, रामअवतार सैनी को उपाध्यक्ष, प्रहलाद चांवला, अशोक कुमार झण्डा, कजोड सैनी को महामंत्री, रतन पांचाल, संजय जैन, नीरज जोशी, मुकेश मंगर, सुनिता वर्मा, नीलू जैन को मंत्री तथा संजय सैनी को कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया है।

इसी प्रकार कार्यकारिणी के 44 सदस्यों को मनोनित किया गया है। वहीं स्थायी आमंित्रत सदस्यों में सांसद सुखबीर सिंह जोनापुरिया, विधायक कन्हैयालाल चौधरी, सीता शर्मा जिला मंत्री तथा उपाध्यक्ष नगरपालिका रामनिवास सैनी को शामिल किया है। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों में 30 पूर्व पार्षदों, पूर्व पदाधिकारियो व वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को शामिल किया गया है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.