जहाजपुर (आज़ाद नेब) जामा मस्जिद के सट के बने खस्ताहाल बरसों पुराना गेट बरसात होने ओर ज़्यादा जर्जर अवस्था में है। कभी भी यह गिरने के साथ ही बड़ा हादसा हो सकता है।
जानकारी के मुताबिक इस गेट को हटाने को लेकर पूर्व नगर पालिका बोर्ड में निर्णय लिया जा चुका है। ओर थाने में हुई सीएलजी की बैठकों कई मर्तबा में यह मुद्दा भी सदस्यों ने उठाया है परन्तु प्रशासन का अभी तक इस ओर ध्यान गया है, शाय़द प्रशासन को बड़े हादसे का इंतजार है।
इस गेट के सट के ही नगर की जामा मस्जिद है ओर आस-पास घनी आबादी वाला क्षेत्र है। इसके नीचे हो सभी का आना-जाना लगा रहता है। यह खस्ताहाल गेट पहले से भी ज्यादा जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। अभी बरसात का मौसम है इसकी दीवारों में बरसाती पानी भरने के साथ ही कभी भी गिर सकता है।
पुर्व पालिका चेयरमैन शरीफ मोहम्मद चीता ने बताया कि बस्ती व मस्जिद में आने जाने वालों को इसके गिरने का डर लगा रहता है। प्रशासन को इस बाबत कई मर्तबा अवगत करवाया गया है परन्तु प्रशासन ने अभी तक कोई गौर नहीं किया।
शायद घटना घटित होने पर ही चेतेगा। इसके अलावा जामा मस्जिद के पास बनी नालियां टूट चुकी है नाली का पानी मस्जिद की दीवार में जाने से मस्जिद की दीवार ढ़हने का खतरा भी बना है। इन नालियों से निकलने के लिए कई बुजुर्ग गिर कर चोटिल हो चुके है।