आवाज दो अभियान:आईजी लाठर ने सुरक्षा सखियों से विडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा की

जहाजपुर (आज़ाद नेब) राज्य में महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा, उन्हें अधिकारों व कानून के प्रति जागरूकता तथा उनकी समस्याओं का समाधान के संबंध में स्थानीय पुलिस से संवाद स्थापित करने के उदेश्य से राजस्थान पुलिस द्वारा एक नवीन पहल “सुरक्षा सखी” प्रारम्भ किया गया है।

इस पहल के अन्तर्गत प्रत्येक थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं नाबालिग बच्चियों से संबंधित समस्या अथवा अपराध की रोकथाम पर सकारात्मक संवाद स्थापित करने हेतु “सुरक्षा सखी” का गठन किया गया।

आवाज दो अभियान:आईजी लाठर ने सुरक्षा सखियों से विडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा की

जिसमें नोडल अधिकारी कानि. ममता सुरक्षा सखी सदस्य पद ऑगनबाडी कार्यकर्ता अफसाना बेगम, प्राईवेट अध्यापक कविता पाराशर, ऑगनबाडी कार्यकर्ता साहिदा परवीन, रेशमा बानो, मनीषा पंचोली, तारा देवी लोढा, किरण मीणा, किरण बम्ब, इन्द्रा नागौरी, सोना शाह को नियुक्त किया गया।

थाने में हुई विडियो कॉन्फ्रेंस में अजमेर रेंज आईजी एस सेंगाथिर ने सुरक्षा सखियों से क्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चियों पर समस्या व अपराध के रोकथाम के लिए पुलिस से संवाद स्थापित करने के लिए कहा। जिससे महिलाओं एवं बच्चियों के साथ होने वाले अपराध की पुनरावृत्ति ना हो।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान थानाधिकारी राजकुमार नाइक, महिला डेस्क प्रभारी राजेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी ममता, अफसाना बेगम, साहिद परवीन सहित अन्य सुरक्षा सखी मौजूद थीं।