20 किमी लंबी निकली कावड़ यात्रा, भोले का किया अभिषेक

Azad Mohammed nab
1 Min Read

जहाजपुर (आज़ाद नेब) धौड़ महादेव से खजूरी में बाबा भोले के धाम तक 20 किमी लंबी कावड़ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सुबह दस बजे धौड़ महादेव से शुरू हुई जो सांय पांच बजे खजूरी में स्थित बाबा भोले के मंदिर पहुंची। वहां पर भक्तों ने भोलेनाथ का सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया। कावड़ यात्रा में करीब 50 से अधिक कावड़ियों ने भाग लिया।

श्रावण मास का चौथा और आखिरी सोमवार होने से सभी मंदिरों भक्तों की धूम रही है। शिव मंदिरों में भोलेनाथ के मनमोहक श्रृंगार किए गए। महारती होने के साथ सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया। जल अभिषेक के साथ भक्तों द्वारा पूजा अर्जना की गई। वैसे शाम तक मंदिरों पर दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा है।

कावड़ यात्रा के दौरान जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर कावड़ियों का स्वागत किया। पीपलूंद में स्थित पालेश्वर महादेव के यहां विजय व्यास, राजेश पारीक, भंवर वैष्णव, प्यारचंद तेली, सरोज पारीक आदि द्वारा फलाहार की व्यवस्था भी की गई
भक्तिमय माहौल में यह यात्रा हुई, कावड़ यात्रा अभिषेक के पश्चात् महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

Share This Article
Follow:
आज़ाद मोहम्मद नेब में दैनिक रिपोर्टर्स के आलावा एडिटर स्मार्ट हलचल, रिपोर्टर HNN news, tv100 ,लाइव टुडे, साधना प्लस, सरेराह, हुक्मनामा समाचार, जयपुर टाइम्स साथ काम करता हू .पत्रकारिता से आमजन की बात प्रशासन तक पंहुचाना मेरा मकसद है . whatsapp 8890400865, 8058220365