
अगरतला, (हि.स.)। त्रिपुरा में प्रतिदिन बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 190 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 26549 हो गई है।
शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 301 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल 20874 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। कुल 5366 मरीजों का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
राज्य में बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। अब तक 286 मरीजों की मौत भी हुई है। शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 03 और मरीजों का निधन हुआ है। राज्य में एक्टिव मामले 20.2 फीसद है। स्वस्थ होने वाले 78.6 फीसद है। अब तक राज्य में 99302 लोगों की जांच हुई है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 1.3 फीसद है।