असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद पर तृणमूल ने भाजपा को घेरा

Reporters Dainik Reporters
1 Min Read

कोलकाता। असम और मिजोरम (Assam and Mizoram) के बीच सीमा विवाद को लेकर हुई हिंसक घटना पर तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) ने हैरानी जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों को पर सवाल उठाया है।

मंगलवार को तृणमूल के राष्ट्रीय सचिव ने अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने ट्वीट (Tweet) किया, ‘मैं असम-मिजोरम सीमा पर हुई निर्मम हिंसा का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं। मैं शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

भाजपा की निगरानी में लगातार इस प्रकार की घटनाओं ने भारत में लोकतंत्र की मौत को आमंत्रित किया है।’ उनके इस ट्वीट को तृणमूल नेता लगातार रिट्वीट कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के अचानक खूनी संघर्ष में सोमवार शाम को असम पुलिस के कम से कम पांच जवानों की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक समेत 60 अन्य घायल हो गए थे।

इस घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों क्रमशः हिमंत बिस्वा सरमा और जोरमथंगा से बात की और उनसे विवादित सीमा पर शांति सुनिश्चित करने और सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने का आग्रह किया। इसे लेकर हालात तनावपूर्ण हैं।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.