सरकार ने दी सौग़ात,व्याख्याताओं के 2671 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी

Reporters Dainik Reporters
2 Min Read

रायपुर। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 2671 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। लेकिन शिक्षकों को नियुक्ति आदेश कब तक जारी किए जाएंगे। इसका निश्चित समय सीमा बताना संभव नहीं है। यह जानकारी सोमवार को आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने प्रश्न के लिखित उत्तर में विधान सभा में दी है।

भाजपा सदस्य डॉ. रमन सिंह ने जानना चाहा कि क्या स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 14580 शिक्षकों की भर्ती के संबंध में विज्ञापन नौ मार्च 2019 को जारी किया गया था? यदि हां तो उनमें से कितने पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किया गया? यदि नहीं तो क्यों? शिक्षकों को नियुक्ति आदेश कब तक जारी कर दिए जाएंगे? उन्होंने यह भी सवाल किया है कि व्याख्याता के 3177 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन का काम कब-कब किया गया है? जिनका दस्तावेज सत्यापन पूर्ण हो चुका है क्या उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है? यदि नहीं तो क्यों और कब तक जारी किया जाएगा? जिसके जवाब में आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 14580 शिक्षकों की भर्ती के संबंध में विज्ञापन जारी किया गया था। व्याख्याता के 2671 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं ।

लेकिन शिक्षकों की नियुक्ति आदेश कब तक जारी किए जाएंगे। इसका निश्चित समय सीमा बताना संभव नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि व्याख्याता के 3177 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन का काम पांच नवंबर 2019 से छह फरवरी 2021 तक किया गया है और 2671 को नियुक्ति पत्र जारी किया जा चुका है।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.