सिक्किम के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू

liyaquat Ali
1 Min Read

गंगटोक (हि.स.)। सिक्किम राज्य के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। उत्तरी सिक्किम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों लाचेन और लाचुंग में बुधवार रात को   बर्फबारी हुई है। इस साल यह राज्य में  पहली बर्फबारी है। राजधानी गंगटोक सहित राज्य के कुछ इलाकों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। इस बीच, उत्तरी सिक्किम के लाचेन और लाचुंग में बर्फबारी हुई है। जैसे ही राज्य के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होती है, राज्य के तापमान में भी गिरावट आती है। वहीं, बर्फबारी से पर्यटकों की संख्या  में वृद्धि की संभावना बढ़ गई है। राज्य सरकार ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को गत 10 अक्टूबर से हटा दिया था। अब राज्य में पहली बर्फबारी से  पर्यटकों के आकर्षित होने की संभावना बढ़ गई है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.