पत्रकार की शर्मनाक हरकतें, गिरफ्तार, कैसे करे आमजन विश्वास

मुंबई/ पत्रकार देश का चौथा स्तंभ माना जाता है और पत्रकारों के लिए यह माना जाता है कि यह दिशा और दशा तय करते हैं सच्चाई को उजागर करते हैं आम जनता की परेशानियों का निदान करने का प्रयास करते हैं नेताओं और प्रशासन की कमियों को बाहर लाकर उजागर करते हैं आमजन पत्रकारों पर भरोसा करता है । लेकिन अगर यही पत्रकार इन सब चीजों को दरकिनार कर कानून को तोड़ने लग जाए या गलत कार्य करने लग जाए तो फिर क्या कह सकते हैं उसको ऐसे ही एक पत्रकार के खिलाफ महिलाओं से छेड़खानी करने के मामले में एक मामला ठाणे के वर्तक नगर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है उक्त पत्रकार के खिलाफ पूर्व में भी इस तरह के और ब्लैकमेलिंग के कई मामले मुंबई के विभिन्न थानों में दर्ज पोकर गिरफ्तारी और जेल की सजा हो चुकी है।

ठाणे की वर्तक नगर पुलिस ने मेरा टाऊन अखबार के संपादक भारत तोलानी के खिलाफ छेड़खानी की एफआईआर (F.I.R.) दर्ज की है। तोलानी के खिलाफ छेड़खानी की यह तीसरी एफआईआर है। संयोग देखिये कि राह चलती महिलाओं से छेड़खानी करने वाला भारत तोलानी उल्हासनगर में जनरल स्टोर चलाता है जिसका नाम ‘रंगीला’ है।

ठाणे शहर में शास्त्रीनगर की रहने वाली 32 वर्षीया एक महिला की शिकायत पर 14 मई 2022 को वर्तक नगर पुलिस ने भारत तोलानी के खिलाफ भादंसं की धारा 354 के तहत एफआईआर (नंबर-192/2022) दर्ज की है।
एफआईआर के अनुसार 14 मई 2022 की अपराह्न 4.30 बजे महिला घर काम के लिए शास्त्रीनगर से वर्तक नगर नाका पैदल जा रही थी। पीछे से कार से भारत तोलानी आया। उसने महिला को देखकर सीटी मारी। महिला ने उसकी इस हरकत को नजरअंदाज किया तो उसने आँख मारी और पूछा-आती क्या ? महिला ने अपनी एक सहेली से विचार-विमर्श कर भारत तोलानी के खिलाफ एफआईआर कर दी। तब से भारत तोलानी फरार है।

रंगीला ऋआम से है जनरल स्टोर भी..

उल्हासनगर-1 में गुरुद्वारा के सामने सी-ब्लॉक एरिया में रंगीला नाम से जनरल स्टोर चलाने वाला भारत तोलानी मेरा टाऊन नाम से साप्ताहिक न्यूज़ पेपर निकालता है। जनवरी 2020 में 12 साल की एक लड़की रंगीला दुकान में चॉकलेट खरीदने गई तो भारत तोलानी ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। इस पर कुछ महिलाओं ने भारत तोलानी की पिटाई की और उसे उल्हासनगर-1 पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसे पोक्सो के तहत गिरफ्तार कर लिया।

तब भारत तोलानी की जमानत जाफर अली अंसारी नामक लड़के ने ली। पुलिस जांच में मालूम पड़ा कि अंसारी ने जमानत के लिए जितने भी दस्तावेज़ दिए थे वे सब फर्जी निकले। कोर्ट कर्मचारी की शिकायत पर कल्याण की महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन में अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

29 मई 2020 को उल्हासनगर की सेंट्रल पुलिस ने भी भारत तोलानी के खिलाफ भादंसं की धारा 354 और 504 के तहत एफआईआर (नंबर-188/2020) दर्ज किया है। इस मामले में 11 जुलाई 2020 को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

थाने मे जाकर किया था यह….

13 मार्च 2021 को नवी मुंबई की तुर्भे पुलिस ने भारत तोलानी के खिलाफ भादंसं की धारा 500 के तहत एफआईआर (नंबर- 93/2021) दर्ज की है। भारत तोलानी इस दिन तुर्भे पुलिस स्टेशन गया था। शिकायत की कि सांवली और बेला ऑर्केस्ट्रा बार तय समय सीमा से देर रात चलते हैं।

उस वक्त पुलिस स्टेशन में कौन अधिकारी क्या काम कर रहा था, की वीडियो बना ली और अपने यू ट्यूब पर न्यूज़ चला दी। तब पुलिस नाईक रामदास वलवी की शिकायत पर पुलिस ने भारत तोलानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

बेला ऑर्केस्ट्रा बार से हफ्ता वसूली भी..

तुर्भे पुलिस ने ही भारत तोलानी के सहयोगी विशाल वाघमारे को हफ्ता मांगने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। वाघमारे ने बेला ऑर्केस्ट्रा बार की वीडियो बना ली और हफ्ता मांगने लगा था। बार कर्मचारियों ने विशाल वाघमारे की जमकर पिटाई की और तुर्भे पुलिस के हवाले कर दिया।