पुष्कर सिंह होंगे उत्तराखंड के नए सीएम

Dr. CHETAN THATHERA
3 Min Read

देहरादून/ उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा हाईकमान ने युवा चेहरे पर विश्वास जताया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम भगत सिंह कोश्यारी के नजदीकी माने जाने वाले श्री धामी खटीमा के विधायक है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहे श्री धामी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कई पदों पर रह चुके श्री धामी मूल रूप से पिथौरागढ़ के मनमाङले के रहने वाले है।

तीरथ सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद मीडिया में सतपाल महाराज, विशन सिंह चुफाल, धन सिंह रावत और मदन कौशिक का नाम छाया हुआ था। भाजपा हाई कमान ने युवाओं पर पकङ बरकरार रखने के लिए पुष्कर सिंह धामी पर पर विश्वास जताया है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफा देने और तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाने के वक्त भी पुष्कर सिंह धामी का नाम सामने आया, परन्तु अंतिम मुहर नहीं लग पाई।

आज भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर और राज्य के प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगी। नाम की घोषणा होने से पहले पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से कहा कि वह भाजपा के कार्यकर्ता है। भाजपा में कार्यकर्ता ही सब कुछ होता है।

 

पुष्कर सिंह धामी जीवन परिचय

मा0 विधायक, पुष्कर सिंह धामी, 70 विधान सभा क्षेत्र, खटीमा, ऊधमसिंह नगर (उत्तराखण्ड)
देवभूमि उत्तराखण्ड प्रदेश के अति सीमान्त जनपद पिथौरागढ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडी हाट में जन्म हुआ। सैनिक पुत्र होने के नाते राष्ट्रीयता, सेवा भाव एवं देशभक्ति को ही धर्म के रूप में अपनाया। आर्थिक आभाव में जीवन यापन कर सरकारी स्कूलों से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। तीन बहनों के पश्चात अकेला पुत्र होने के नाते परिवार के प्रति जिम्मेदारियाॅ हमेशा बनी रही।

1.विधान सभा का नाम : 70, विधान सभा क्षेत्र, खटीमा
2.माता का नाम : श्रीमती विश्ना देवी
3.पत्नी का नाम : श्रीमती गीता धामी
4.शैक्षिक योग्यता : (क) शैक्षणिक योग्यता – स्नातकोत्तर
(ख) व्यावसायिक – मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध के मास्टर
5.जन्म तिथि : 16.09.1975
6.राजनितिक दल का नाम : भारतीय जनता पार्टी

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम