मप्र उपचुनाव: भाजपा 21 सीटों पर आगे, कांग्रेस 06 और बसपा को एक पर बढ़त

Dr. CHETAN THATHERA
5 Min Read
भोपाल । मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को सुबह 8.00 बजे से 19 जिला मुख्यालयों पर मतगणना जारी है। दोपहर एक बजे तक मिले रुझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी की स्थिति मजबूत दिखाई दिखाई है और उसके उम्मीदवार 21 सीटों आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस को 06 सीटों पर बढ़त मिल रही है। वहीं, एक सीट पर बसपा उम्मीदवार भी बढ़त बनाए गए है।
 
मतगणना केन्द्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक शुरुआती पांच घंटों में 28 सीटों में से 21 पर सत्तारूढ़ दल भाजपा, 06 पर कांग्रेस और एक सीट पर बसपा के उम्मीदवार आगे चले हैं। इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार तुलसीराम सिलावट अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रेमचंद गुड्डू से सात चरण की मतगणना के बाद 12000 और धार के बदनावर से मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव 24 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, सुरखी से पूर्व मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत और डबरा से इमरती देवी भी बढ़त बनाए हुए हैं।
 
इन रुझानों से शिवराज सरकार मजबूत होती दिखाई है, जबकि कांग्रेस की सरकार बनाने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। जिन सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, पिछले चुनावों में उनमें से अधिकांश सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था। कांग्रेस के 25 विधायक अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में आए थे। इसीलिए इन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। मतगणना से पहले तक कांग्रेस दावा कर रही थी कि वह सभी सीटों पर जीत हासिल कर दोबारा सरकार बनाएगी, लेकिन दोपहर एक बजे तक के रुझानों ने कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
 
सीटवार विवरण 
सीट- बढ़त वाला उम्मीदवार-पार्टी,  पिछड़ा उम्मीदवार-पार्टी- लीड
 सुमावली – अजबसिंह कुशवाह- कांग्रेस -एदल सिंह कंषाना – भाजपा – 17059 
मुरैना -रामप्रकाश राजौरिया- बसपा – रघुराज सिंह कंषाना – भाजपा – 7440
दिमनी – रविन्द्र सिंह तोमर ‘भिड़ौसा‘-कांग्रेस – गिर्राज डण्डौतिया – भाजपा -7054
अम्‍बाह – कमलेश जाटव – भाजपा-सत्‍य प्रकाश सखवार – कांग्रेस – 1198
मेहगांव – ओ.पी.एस. भदौरिया- भाजपा – हेमन्‍त सत्‍यदेव कटारे – कांग्रेस – 1903
गोहद – मेवाराम जाटव – कांग्रेस, रणवीर जाटव- भाजपा – 6523
ग्‍वालियर – प्रद्युम्न सिंह तोमर – भाजपा, सुनील शर्मा – कांग्रेस – 5051
ग्‍वालियर पूर्व – मुन्नालाल गोयल (मुन्ना भैया) – भाजपा, डॉ. सतीश सिकरवार- कांग्रेस – 2536
डबरा – इमरती देवी- भाजपा, सुरेश राजे- कांग्रेस – 1864
भाण्‍डेर – रक्षा संतराम सरौंनियां – भाजपा, फूलसिंह बरैया-कांग्रेस – 402
करेरा – प्रागीलाल जाटव – कांग्रेस, जसमंत जाटव छितरी- भाजपा – 8249
पोहरी – सुरेश धाकड़ राँठखेडा – भाजपा, हरी वल्‍लभ शुक्‍ला- कांग्रेस – 3405
बामोरी – महेन्द्र सिंह सिसौदिया (संजू भैया) भाजपा, कन्हैयालाल रामेश्वर अग्रवाल- कांग्रेस -28223
अशोकनगर – जजपाल सिंह “जज्जी” भाजपा, आशा दोहरे- कांग्रेस 8243
मुंगावली – ब्रजेन्‍द्र सिंह यादव-भाजपा, कन्हईराम लोधी-कांग्रेस – 10548
सुरखी – गोविन्‍द सिंह राजपूत- भाजपा – पारूल साहू केशरी-कांग्रेस – 8224
मलहरा – कुंवर प्रद्युम्‍न सिंह लोधी-भाजपा, राम सिया भारती- कांग्रेस -3576
अनूपपुर – बिसाहू लाल सिंह-भाजपा,  विश्वनाथ सिंह-कांग्रेस – 14086
सांची – डॉ. प्रभुराम चौधरी भाजपा, मदनलाल चौधरी – कांग्रेस – 31229
ब्‍यावरा – आमल्याहाट-रामचंद्र दांगी-कांग्रेस, नारायणसिंह पंवार – भाजपा- 7598
आगर – विपिन वानखेडे – कांग्रेस, मनोज मनोहर ऊँटवाल (बंटी)- भाजपा- 1051
हाटपिपल्‍या – मनोज नारायणसिंह चौधरी-भाजपा, कुँ. राजवीर सिंह राजेन्‍द्रसिंह बघेल – कांग्रेस – 8252
मांधाता – नारायण सिंह पटेल-भाजपा, उत्तमपाल सिंह-कांग्रेस – 21096
नेपानगर – सुमित्रादेवी कास्‍डेकर- भाजपा, रामकिशन पटेल – कांग्रेस 17138
बदनावार – राजवर्धनसिंह दत्तीगांव भाजपा, कमलसिंह पटेल-कांग्रेस – 24174
सांवेर – तुलसीराम सिलावट- भाजपा – प्रेमचंद गुड्डू-कांग्रेस – 13974
सुवासरा – डंग हरदीपसिंह भाजपा, भाई राकेश पाटीदार- कांग्रेस – 21470
जौरा – सूबेदार सिंह रजौधा-भाजपा, पंकज उपाध्याय-कांग्रेस – 12002
Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम