भोपाल। मध्य प्रदेश से विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के साथ राजधानी भोपाल में अब मानसून की विदाई के दिन करीब आ गए हैं। यहां पर हल्की ठंड के साथ दिन में उमस बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर और उज्जैन संभाग से मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि पूरे मध्य प्रदेश से अब तक मानसून की विदाई नहीं हुई है। कई जगह अभी भी छिटपुट बारिश हो रही है।
वहीं, राजधानी भोपाल के लिए माना जा रहा था कि मानसून 5 अक्टूबर तक भोपाल से विदाई ले लेगा। शहर से मानसून की विदाई में थोड़ा और समय लग सकता है। ये तारीख आने वाली 5 अक्टूबर के बाद यानी एक और हफ्ते आगे बढ़ गई है। मानसून के राजधानी भोपाल से विदाई का समय 22 सितंबर तय किया गया था, लेकिन अब यहां पर मानसून की विदाई 5 से 10 अक्टूबर तक मानी जा रही है।