भोपाल/ मध्य प्रदेश से भाजपा के सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर(MP Sadhvi Pragya ) को वीडियो कॉलिंग कर अश्लील वीडियो बता साहिबा रोड में फंसाने की कोशिश के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का एक मामला सामने आया है साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल मामले की एफ आई आर संबंधित थाने में दर्ज करा दी है साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कोरोना पॉजिटिव से स्वस्थ होकर स्वास्थ्य लाभ ले रही है।
सांसद साध्वी प्रज्ञा के अनुसार रविवार शाम 7 बजे एक लड़की का वाट्सऐप पर वीडियो कॉल आया। कुछ देर बाद लड़की ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिए। उन्होंने तत्काल फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। यह वीडियो कॉल मोबाइल नंबर 6371608664 से आया था।
कुछ ही समय बाद एक अन्य नंबर 8280774239 से उनके पास उसी लड़की का रिकॉर्डेड वीडियो आया। आरोपी ने फोन कर मांग नहीं मानने पर उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को समझते हुए सांसद प्रज्ञा ने तत्काल टीटी नगर पुलिस को सूचित कर दिया।
टीटी नगर टीआई चेन सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद के बंगले से फोन आने के बाद आरोपियों के खिलाफ FIR कर ली है। आरोपियों ने पहले सांसद को अश्लील फोटो भेजे। उसके बाद फोन कर उनसे अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। नंबरों को ट्रेस करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।