मिजोरम में 54 कोरोना के नये मरीज, कुल 2103

liyaquat Ali
1 Min Read

आइजोल, (हि.स.)। मिजोरम में शनिवार को 54 नये कोरोना के मरीज की शिनाख्त हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या 2103 हो गई है। हालांकि, 02 मरीज राज्य के बाहर चले गये हैं। 

शनिवार को राज्य के डीआईपीआर ने ट्वीट कर बताया है कि राज्य में 54 संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की संख्या 2103 हो गई है, जिसमें से 1759 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को जारी आंकड़ों में 23 मरीजों के स्वस्थ होने की जानकारी मिली है। जबकि, 344 मरीजों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

राज्य में एक्टिव मामले 16.4 फीसद है। वहीं स्वस्थ होने वालों का रेट 83.6 फीसद है। अब तक राज्य में 67835 लोगों की जांच हुई है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 2 फीसद है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.