महिला वकील को मारी गोली

Dr. CHETAN THATHERA
1 Min Read
रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के लालकुर्ती में देर रात एक नकाबपोश युवक ने एक महिला वकील को गोली मार दी। गम्भीर रूप से घायल हो महिला को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी है।
रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के लालकुर्ती में देर रात एक महिला वकील को एक अज्ञात नकाबपोश युवक ने गोली मार दी। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि देर रात लालकुर्ती निवासी एक महिला वकील को अज्ञात युवक के गोली मारने की घटना हुई है। बताया गया कि युवक नकाबपोश था और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। महिला के परिजनों ने अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम