लव मैरिज करने वाले युगल ने की आत्महत्या, युवक की माँ ने लगाया लडकी के परिजनों पर हत्या का आरोप

Dr. CHETAN THATHERA
3 Min Read

जालंधर/ रामा मंडी में पति पत्नी ने अलग अलग स्थानों पर खुदकुशी कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। हालांकि लड़के के परिजन हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।

जानकारी के मुताबिक जालंधर के रामा मंडी के उपकार नगर का रहने वाला सागर मकसूदा सैलून चलाता था।करीब चार साल पहले उसने राधा नामक युवती के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों परिजनों से अलग रह रहे थे।

मृतक सागर की मां ने बताया कि दोनों ने करीब चार साल पहले लव मैरिज की थी, जिसके बाद दोनों घर से अलग रहने लगे थे। करीब एक महीने पहले कोरोना संक्रमण काल में दोनों घर आ गए थे और घर के ऊपर बने हिस्से में रहने लगे थे।

सागर की मां ने आगे बताया कि कुछ दिन पहले सागर और राधा के बीच अनबन हो गई थी जिसके चलते वह अपने मायके चली गई थी। सागर की मां ने आगे बताया कि कुछ दिन पहले सागर और राधा के बीच अनबन हो गई थी जिसके चलते वह अपने मायके चली गई थी। शुक्रवार की रात को सागर का फोन आया था कि उसके बहुत कर्ज हो गया और उसका सैलून बिकने वाला है।

शनिवार सुबह उसके साले गोरी ने फोन कर बताया कि सागर की हालत गंभीर है। वहां पहुंचे तो राधा का शव जमीन पर पड़ा था। सागर तड़प रहा था। उसकी कलाइयां कटी हुईं थीं और गर्दन पर भी कट के निशान थे। उनके सामने ही सागर के ससुराल वाले उसे पीट रहे थे। इसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त सागर ने उन्हें बताया कि उसे जबरन सल्फास की गोलियां खिलाई गई हैं और पूरी रात उसके साथ मारपीट की गई है।

अस्पताल जाकर उसने दम तोड़ दिया। सागर की मां ने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या की गई है और इसे खुदकुशी का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं राधा के भाई गोरी ने कहा कि सुबह करीब साढ़े 4 बजे राधा ने कहा कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। अस्पतालले जाने पर राधा की मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर राधा की मौत हो गई। गोरी ने आरोप लगाया कि सागर केमाता-पिता उसे तंग करते थे। वह लड़की से एक लाख रुपये लाने को कह रहे थे। सागर व राधा के बीच क्या हुआ, इसकी जानकारी उसे नहीं है। डीसीपी जगमोहन सिंह का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी है।

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम