काशी से प्रियंका वाड्रा सात वचनों के साथ करेंगी चुनावी शंखनाद

Dr. CHETAN THATHERA
3 Min Read

वाराणासी/ उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी कमर को तेजी से कस लिया है।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत पूर्वांचल में सात वचनों के साथ चुनावी शंखनाद कर करेंगी।

प्रियंका 10 अक्टूबर को आध्यात्मिक नगरी काशी में जगतपुर स्थित इंटर कॉलेज में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करने वाली है।सियासी गलियारों में पूर्वांचल का केंद्र माने जाने वाले बनारस में प्रियंका धार्मिक और सियासी दौरा दोनों एक साथ कर रही हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय के अनुसार 10 अक्टूबर को प्रियंका सबसे पहले बाबा विश्वनाथ और दुर्गाकुंड स्थित कुष्मांडा देवी के दर्शन करेंगी। इसके बाद रैली में जनता को संबोधित करेंगी।रैली को लेकर कांग्रेस के नेता खास इंतजाम कर रहे हैं।

अजय राय का कहना है कि ये महारैली आयोजित है।इस महारैली में दो लाख से ज्यादा की भीड़ होगी।प्रियंका गांधी रैली में जनता को सात वचन देंगी और सरकार बनने के बाद सबसे पहले सात वचनों को निभाएंगी।ये साय वचन क्या है इसका खुलासा प्रियंका रैली में ही करेंगी, लेकिन इन वचनों को देते वक्त प्रियंका बाकायदा हाथ उठाकर प्रतिज्ञा करेंगी।

 

हम वचन निभाऐंगे बस यात्रा

विदित है कि लखीमपुर खीरी जिले में हुए हिंसात्मक बवाल में सियासी बढ़त लेने के बाद प्रियंका का दौरा सीधे आध्यात्मिक नगरी काशी में होना है।इसके बाद कांग्रेस नेताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

हम वचन निभाएंगे के नाम से एक बस यात्रा निकाली जायेगी।ये यात्रा बनारस, अयोध्या, सहारनपुर, आगरा और झांसी जैसे जिले यूपी के पांच अलग-अलग हिस्सों से निकाली जायेगी।

कांग्रेस की ये प्रतिज्ञा यात्रा करीब बारह हजार किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करते हुए हर बड़े गांव और कस्बे से होकर गुजरेगी।इस यात्रा का नेतृत्व संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के निर्धारित पैनल द्वारा होगा।

प्रियंका इस दौरान आध्यात्मिक नगरी काशी के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित एक विशाल जनसभा को सम्बोधित कर कांग्रेस प्रतिक्षा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।

प्रियंका इसके बाद अयोध्या, सहारनपुर, आगरा और झांसी से निकलने वाली कांग्रेस प्रतिक्षा यात्रा में भी शामिल होकर बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधते हुए नजर आएंगी।

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम