फतेहपुर/ प्यार दीवाना होता है परवाना होता है ऐसा ही परवान देवर-भाभी के बीच पनपा की देवर ने भाभी के ही साथ ज़िंदगी बिताने का निर्णय कर लिया लेकिन जब घरवालो ने विरोध किया और युवक को सगाई अन्यत्र कर दी तो देवर-भाभी ने उठाया यह कदम दोनो ही एक ही फंदे मे साथ लटक गए ।
घटना उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गाजीपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मण तारा गांव का है। ब्राह्मणतारा गांव निवासी सुनीता (28 साल) और उसके देवर राम मिलन (22 साल) के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक परिवार वालों को भी हो गई थी। दोनों को अलग करने के लिए परिवार ने राम मिलन की शादी तय कर दी थी। अगले साल 2021 में 7 मई को बारात जानी थी। लेकिन दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े थे। यह बात परिवार में कलह का कारण बन रही थी। इसी बात को लेकर देवर-भाभी तनाव में थे।
दोनों ने मकान के एक कमरे में रात को एक साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह लोगों ने दोनों को लटकते देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम से भी मौका मुआयना कराकर साक्ष्य एकत्रित कराया गया। इस संबंध में ससुर शिव बरन ने थाने में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश के अनुसार थाने में मृतक युवक के पिता शिवबरन ने तहरीर दी है कि प्रेम प्रसंग में बहू व उसके बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी है। दोनों अपने रिश्ते को लेकर तनाव में थे।