थाने में सुनवाई के लिए आए युवक पर शादीशुदा महिला सिपाही का आया दिल फिर जो हुआ…

Dr. CHETAN THATHERA
3 Min Read
प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली/ कहते हैं प्यार अंधा होता है यह कब कहां और किस से हो जाए कहा नहीं जा सकता ऐसा ही एक रोचक मामला सामने आया हरियाणा के रोहतक जिले का एक युवक एक प्रकरण के संबंध में सुनवाई के लिए थाने में गया जहां एक महिला सिपाही उसे अपना दिल दे बैठी और उससे अपने आप को कुंवारी बता कर दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसा उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी और फिर शादी का दबाव डाल शादी कर ली शादी के बाद महिला सिपाही का राज खुला कि वह शादीशुदा होकर एक बेटे की मां है यह राज खुलने पर बवाल मचा और फिर जो हुआ क्या आइए जानते। 

20 वर्षीय लड़के और 32 साल की महिला सिपाही की लव स्टोरी अक्टूबर 2021 में शुरू हुई। तब लड़का एक केस की सुनवाई के सिलसिले में शिवजी कॉलोनी थाने आया था। यहीं उसकी मुलाकात इस महिला सिपाही से हुई थी। उसने लड़के का नंबर लिया था। फिर इनकी बातचीत और चैटिंग होने लगी। जल्द दोनों को प्यार हो गया। दोनों ने पहले शारीरिक संबंध बनाए। फिर लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे।

इस दौरान महिला सिपाही ने लड़के को अपने शादीशुदा होने की बात नहीं बताई। कुछ समय बाद महिला सिपाही ने लड़के से शादी की जिद की। उसने शादी भी कर ली। लेकिन एक दिन लड़के को महिला सिपाही के पहले से शादीशुदा होने का तथा उसका दस साल का एक बेटा होने का पता चला तो यह जानकर लड़का घबरा गया और उसने महिला सिपाही से दूरी बनाना शुरू कर दी।

राज खुला तो वह देने लगी….

महिला सिपाही ये रिश्ता नहीं तोड़ना चाहती थी। वह लड़के को धमकी देने लगी। लड़के के अनुसार एक दिन उसने उसकी बाइक उठवा ली। सीसीटीवी कैमरे से इस बात का खुलासा हुआ। हमने ये फुटेज पुलिस को भी बताई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला सिपाही ने लड़के को मैसेज कर ये भी बोला कि जैसे तेरी बाइक गायब की वैसे तेरी बहन और मां को भी गायब करवा दूंगी।

पीड़ित लड़के का आरोप है कि महिला सिपाही ने उसे बेवकूफ बनाकर उसका घर बिकवा दिया। उससे 5 लाख रुपए और कुछ गहने भी ले लिए। अब उसे भी वापस नहीं कर रही है। लड़के की शिकायत के बाद रोहतक जिले की पुलिस ने महिला सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी डॉ. रविंद्र के अनुसार आरोपी महिला को गिरफ्तार कर एक दिन की रिमांड के बाद जिला कोर्ट के सामने पेश किया गया। बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

सच्चे प्यार में……

इसलिए कहते हैं कि एक सच्चे प्यार में ईमानदारी और पारदर्शिता होना बेहद जरूरी है। नहीं तो रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चलता है

TAGGED: ,
Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम