धो दिया टोला में खटाल संचालक की गोली मारकर हत्या

बिहारशरीफ। जिले में एकंगरसराय थाना क्षेत्र के धो दिया टोला में खटाल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। यह वारदात मंगलवार की देर रात की बतायी जाती है। मृतक की पहचान धोबिया टोला निवासी महेंद्र यादव के रूप में की गयी। वे शारीरिक तौर पर दिव्यांग थे और खयाल चलाकर जिवकोपार्जन करते थे।

घटना के संबंध में उनके सहयोगी हिर्दय यादव ने बताया कि मंगलवार की रात्रि कुछ लोग बगल तालाब में मछली मारने का काम कर रहे थे। इसी बीच बदमाशों ने इनके घर का किवाड़ खुलवाया और इनको देखते हैं गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर है उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई गुड्डू यादव ने बताया कि पूर्व की विवाद में मछली मारने के लिए मना किया गया था। साथ में वर्षों पूर्व इनके साथ भूमि विवाद भी था। जिसमें कि लोग इनसे खार खाए थे और मौका देखते ही गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना एकंगरसराय थाना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच करते हुए घटनास्थल पर से एक गोली का खोखा और एक पिस्तौल साथ में कटर गढ़ासे बरामद किया। इस संबंध में एक हत्या की प्राथमिकी एकंगरसराय थाने में दर्ज की गई है। जिसमें अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है।पुलिस मौके पर से शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

एकंगरसराय थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामला हत्या का है पुलिस केस दर्ज कर मामले की अनुसंधान में जुट गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।