कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं-पत्रकारों के साथ पुलिस की मारपीट, सीएम गहलोत ने की निंदा

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से आज तीसरे दिन भी ईडी की पूछताछ के दौरान दिल्ली पुलिस के द्वारा एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के साथ कथित मारपीट को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली पुलिस के इस कृत्य की कड़ी निंदा की है। सीएम गहलोत ने एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए निंदा की है।

सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि

कांग्रेस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस का घुसकर पत्रकारों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट करना केन्द्र सरकार की हताशा और झल्लाहट दर्शाता है। केन्द्र सरकार परेशान हो रही है कि हमारे नेता राहुल गांधी को इतना प्रताड़ित करने के बावजूद कांग्रेस पार्टी झुक क्यों नहीं रही है। गहलोत ने आगे लिखा कि मोदी सरकार शायद भूल रही है कि कांग्रेस अंग्रेजों और देश की एकता पर खतरा पैदा करने वाले तत्वों के सामने कभी नहीं झुकी। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश और लोकतंत्र के लिए आगे बढ़कर कुर्बानी दे दी पर झुकना नहीं सीखा। इस तानाशाही हुकूमत के सामने कांग्रेस डटकर खड़ी रहेगी।

सीएम गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा कि

मैं कांग्रेस मुख्यालय में पुलिस द्वारा पत्रकारों से मारपीट की कड़ी निंदा करता हूं। कांग्रेस निष्पक्ष होकर काम कर रहे पत्रकारों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस सरकारी दमन के खिलाफ हम लड़ेगे, हम जीतेंगे।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/