भाजपा ने चंडीगढ़ में फूंका गुरनाम चढूनी व कांग्रेस का पुतला

Dr. CHETAN THATHERA
2 Min Read

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पंचकूला के प्रभारी डॉ.संजय शर्मा ने कहा कि देश में चल रहे किसान आंदोलन की आड़ में गुरनाम सिंह चढूनी कांग्रेस के साथ मिलकर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। चढूनी किसान आंदोलन के सहारे सांसद या विधायक बनने के सपने देख रहे हैं।
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता और पंचकूला के प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में चंडीगढ़ में विधानसभा-हाईकोर्ट चौक पर गुरनाम सिंह चढूनी और कांग्रेस का पुतला फूककर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि देश के भोले-भाले किसानों को गुमराह करके कांग्रेस और चढूनी जैसे लोग अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षाओं को पूरा करने में लगे हैं।

पिछले दिनों कांग्रेस और गुरनाम सिंह चढूनी की सांठगांठ उजागर हो गई है, जिसको जनता ने स्पष्ट देखा है। इन्होंने कृषि कानूनों के नाम पर किसानों का इस्तेमाल करके षड्यंत्र रचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति करने के लिए किसी भी स्तर तक गिर जाना कांग्रेस का स्वभाव रहा है और आज कांग्रेस वही कर रही है।
भाजपा नेता ने कहा कि कृषि कानूनों का विरोध तो केवल बहाना मात्र है असली एजेंडा तो अपने राजनीतिक अस्तित्व को बनाएं रखने का है। कांग्रेस और गुरनाम सिंह चढूनी देश में अराजकता फैलाने और हरियाणा में भाजपा सरकार को गिराने के प्रयासों में लगें है, पर देश और प्रदेश की जनता उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देंगी। डॉ.शर्मा ने कहा कि किसान की खेती को कानून बनाकर सुरक्षित करना उसके आर्थिक पक्ष को मजबूत करना यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है।

प्रदर्शन के दौरान पंचकूला भाजपा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पंचकूला के जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा, महामंत्री परमजीत कौर, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र लुबाना, बी एंड आर के पूर्व तकनीकी सलाहकार विशाल सेठ,श्याम लाल बंसल, मंडल अध्यक्ष जय कौशिक, संदीप यादव, गौतम राणा, भुवनजीत सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम