
उत्तर 24 परगना। उत्तर 24 परगना जिले के हालीसहार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के घर में गोलियां दागने का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
भाजपा के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में जारी बयान में बताया गया है कि मंगलवार देर रात हालीशहर में भाजपा कार्यकर्ता के घर को लक्ष्य कर चार राउंड गोली चलाई गयी।
उल्लेखनीय है कि इसके पहले गत 12 दिसम्बर को हालीसहार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सैकत भुवाल को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया था।