बेटे ने सौतेली मां समेत पिता को उतारा मौत के घाट, मां पर था गर्भवती होेने का शक

liyaquat Ali
2 Min Read

चंडीगढ़। पंजाब के जिला नवांशहर में ब्लॉक बलाचौर के अंतर्गत गांव बुर्ज में एक युवक ने सौतेली मां समेत बाप को मौत के घाट उतार दिया। युवक नशा करने का आदी था। घटना देर रात की है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार हरदीप सौतेली मां एवं पिता जोगिंदर सिंह के पास रहता था। जोगिंदर पाल सिंह तालाबंदी के पहले लिबनान से आया था। उसका एक बेटा विदेश में रहता है। बेटी का विवाह हो चुका है। हरदीप सिंह सबसे छोटा था। वह नशा करने का आदी था। अक्सर नशे के लिए पैसे मांगता था और नहीं देने पर झगड़ा करता था। गुरुवार देर रात भी उसने पैसे मांगे और नहीं देने पर झगड़ा किया। गुस्से में आकर उसने तेजधार हथियार से जोगिंदरपाल सिंह एवं उसकी पत्नी परमजीत कौर पर तेज हथियार से हमला कर दिया। दोनों की मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देकर हरदीप सिंह अपनी कार लेकर फरार हो गया।बताया जा रहा है कि हरदीप सिंह को शक था कि उसकी सौतेली मां परमजीत कौर गर्भवती है। उसे डर था कि अगर परमजीत कौर की संतान होगी तो जायदाद में उसे आधा हिस्सा देना होगा।

शुक्रवार दोपहर मीडिया से बात करते हुए डीएसपी दविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई जंग बहादुर के बयान पर हरदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस उसे तलाश रही है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.