17 करोड़ के सोने के बिस्कुट के साथ चार गिरफ्तार

liyaquat Ali
1 Min Read
Demo Photo

सिलीगुड़ी,(हि. स.)। केंद्रीय राजस्व खुफिया विभाग (डीआरआई) के अधिकारियों ने  सिलीगुड़ी में 17 करोड़ के सोने के बिस्कुट के  साथ   चार लोगों को  गिरफ्तार किया है। डीआरआई सूत्रों के अनुसार भारत-म्यांमार सीमा के माध्यम से असम में  सोने की तस्करी करने की योजना थी। अधिकारियों ने  गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार रात को फांसिदेवा के गियालटुली से राजस्थान नंबर की एक ट्रक को रोक कर उसकी तलाश ली।

उस ट्रक से 202 सोने के बिस्किट बरामद किए गए। इसका वजन 33 किलो 252 ग्राम तथा अनुमानित बाजार मूल्य 17 करोड़ 51 लाख 71 हजार 168 रुपये है।ट्रक में मौजूद  राजू राम, सुनील कुमार, निशांत कुमार और दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। ये सभी राजस्थान के निवासी हैं। इनमें से निशांत के कपड़ों के अंदर छिपा कर रखे 50 सोने के बिस्किट बरामद किए गए। बाकी सोने के बिस्कुट दीपक की ट्रॉली बैैग से बरामद किए गए है। डीआरआई पूरी घटना की जांच में जुटी है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.