मलाइका अरोड़ा फैमिली प्लान करना चाहती हैं अर्जुन कपूर के साथ

Reporters Dainik Reporters
2 Min Read

Malaika Arora:बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)अपनी खूबसूरती के अलावा बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत ही ज्यादा चर्चा में रहती हैं, लेकिन वे कभी भी कुछ छिपाने की कोशिश नहीं करती हैं।

यही वजह है कि अब वे अर्जुन कपूर के साथ अपना फ्यूचर भी मीडिया के साथ शेयर करने लगी हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)के साथ फैमिली प्लानिंग का भी जिक्र किया।

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अर्जुन कपूर के साथ फैमिली प्लान करने में कोई हर्ज नहीं है, बल्कि वे चाहती हैं कि उन दोनों का एक बेबी हो। कुल मिलाकर, 46 की उम्र में मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनना चाहती हैं।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को लेकर काफी ज्यादा सीरियस हैं और उनके साथ अपना फ्यूचर देख रही हैं। याद दिला दें कि उनका एक बेटा है, जिसकी परवरिश वे बहुत अच्छे तरीके से करती हैं।

अब जब दोनों का रिश्ता जगजाहिर हो ही गया है, तो लाजमी है कि उनके फैंस उनकी शादी की उम्मीद भी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में मलाइका अरोड़ा से जब भी शादी के बारे में पूछा जाता है, तो वे खुलकर बोलती हुई नजर आती हैं।

उन्होंने बताया कि हम एक समय में सिर्फ एक ही कदम अपने रिश्ते में बढ़ रहे हैं और भविष्य का जो फैसला होगा, दोनों मिलकर लेंगे। इससे पहले मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ शादी करने की ख्वाहिश जगजाहिर कर चुकी हैं।

 

TAGGED:
Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.