मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के प्यार के हुए रास्ते अलग ,पढ़े पूरी ख़बर

Reporters Dainik Reporters
2 Min Read

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)का ब्रेकअप हो चुका है? बुधवार को अर्जुन और मलाइका के ब्रेक-अप की खबरें सामने आने लगीं। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल में एक करीबी सूत्र के हवाले से छपा कि मलाइका अरोड़ा फिलहाल हार्ट ब्रेक से जूझ रही हैं, अर्जुन कपूर ने मलाइका से अपने रिश्ते तोड़ लिये हैं, दोनों 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

रिपोर्ट की मानें तो कहा गया है कि मलाइका अरोड़ा ने पिछले छह दिनों में अपने घर से बाहर कदम नहीं रखा है। हालाँकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वो आइसोलेट हैं या फिर ब्रेकअप की वजह से परेशान हैं।

एंटरटेनमेंट पोर्टल BollywoodLife.com ने सूत्र के हवाले से लिखा है- “कहा जाता है कि वह (मलाइका) बेहद दुखी हैं और उन्होंने कुछ समय के लिए दुनिया से दूर रहने का फैसला किया है। जबकि अर्जुन कपूर भी इन दिनों एक बार भी उनसे मिलने नहीं गए।

” रिपोर्ट में आगे दावा किया गया कि अर्जुन कपूर को हाल ही में अपनी चचेरी बहन रिया के घर रात के खाने के लिए जाते हुए देखा गया था और इसके बावजूद कि मलाइका अरोड़ा और रिया का घर बिल्कुल पास है लेकिन अर्जुन उनसे मिलने नहीं गए।

TAGGED:
Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.