मुंबई/ बालीवुड के एक और मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत(34)( धोनी फिलाम) फेम ने आज बांद्रा स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी की वजह अभी साफ़ नहीं हो पाई है। अब थक कोरोना काल मे 7 अभिनेता ने दम तोडा है और इनमे से 4 जनो ने तो आत्महत्या की है।
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उनके नौकर ने उनके शव को पंखे से लटकते हुए देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुशांत के शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल मौके से ऐसी कोई भी चीज नहीं मिली है जिससे खुदकुशी के कारणों का पता चल सके।