
Salman Khan : बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान को सांप ने काट लिया है। यह घटना शनिवार रात करीब 2 से 3 बजे की घटना है। तब Salman Khan अपने पनवेल वाले फॉर्म हाउस(Panvel Wale Farm House) पर थे। Salman Khan को तत्काल अस्पताल(Hospitel) ले जाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हालांकि रविवार सुबह उन्हें छुट्टी भी मिल गई। जानकारी के मुताबिक, सलमान को जिस सांप ने काटा, वह जहरीला नहीं था। अभिनेता को नवी मुंबई के कामोठे में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आज सुबह करीब नौ बजे इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई और वह अपने फार्महाउस लौट आए हैं। डिस्चार्ज होने के बाद सलमान अपने फार्महाउस पर ही हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बता दें, सोमवार को सलमान खान का जन्मदिन है।
सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ है। इस तरह पूरा बॉलीवुड अपने भाई का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि सांप काटने की घटना के बाद माना जा रहा है कि सलमान खान पहले की तरह जन्मदिन न मना सकें।