अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप की खबरों पर लगाया विराम ,मलाइका संग खूबसूरत पोस्ट की और लिखा ….

Sameer Ur Rehman
3 Min Read

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor )और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के ब्रेकअप(Brake up) की खबरों को एक बार फिर से विराम लगा ।क्योंकि वैलेंटाइन डे (Valentine day) के मौके पर स्टार्स ने सोशल मीडिया(Social media) पर अपने पार्टनर्स को लेकर जमकर पोस्ट शेयर किए।

 

ऐसे में अर्जुन कपूर ने भी मलाइका अरोड़ा बेहद रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ ही अर्जुन ने अपनी लेडी लव यानी मलाइका को बेदह ही खास फील कराया। वहीं अर्जुन से पहले मलाइका ने भी उनके लिए वैलेंटाइन डे पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। यहां देखें अर्जुन कपूर की पोस्ट…

https://www.instagram.com/p/CZ9DB3MLZ3l/?utm_medium=copy_link

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका अरोड़ा के लिए वैलेंटाइन डे पर एक खास पोस्ट शेयर की हैं। इस पोस्ट में आप देख सकते हैं कि अर्जुन ने मलाइका के साथ खूबसूरत सी फोटो शेयर की है।

Arjun Kapoor put an end to the news of breakup with Malaika Arora, posted a beautiful post with Malaika and wrote....

इस तस्वीर के साथ ही अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, जब वो दूर जाती है, तो कोई रोशनी नहीं होती है। जब वो दूर जाती है, तो कोई धूप नहीं होती है। जब वो दूर जाती है, तो कोई रोशनी नहीं होती। जब भी वो दूर जाती है, तो बहुत दूर तलक जाती है।

Arjun Kapoor

इस कैप्शन के जरिए अर्जुन ने अपनी जिंदगी में मलाइका की खास जगह के बारे में बताया। एक्टर के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स उनकी जोड़ी को फेवरेट बताते हुए उनसे पूछ रहे हैं कि वो शादी कब करेंगे।

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर से कुछ घंटों पहले ही मलाइका ने भी पोस्ट शेयर कर अर्जुन को वैलेंटाइन डे विश किया था। मलाइका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे की बाहों में खोए दिख रहे हैं। वहीं अर्जुन कपूर अपने लव लेडी के फॉरहैड पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्यार के पलो को फैंस के साथ शेयर कर मलाइका ने लिखा, मेरा। इसके साथ ही उन्होंने एक हार्ट का इमोजी भी शेयर किया है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/