भरतपुर।शहर ब्लॉक महिला कांग्रेस की बैठक यहां जवाहर नगर में अध्यक्ष बबिता शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें समस्त महिला पदाधिकारियों ने एक सुर में शहर में बढ़ रहे साँड़ों के आतंक पर चिंता जताते हुए कहा कि आए दिन साँड़ों के हमले में लोग घायल हो रहे हैं।जानें जा रही हैं और नगर निगम प्रशासन कुम्भकर्णी नींद में सोया हुआ है।अब जबकि शहर में मुख्यमंत्री का दौरा प्रस्तावित है ऐसे में प्रशासन आनन-फानन में मात्र 1 दिन दिन के लिए आवारा पशुओं को छुपा देना चाहता है यह समस्या का स्थाई समाधान नहीं है।
महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष बबीता शर्मा ने ने कहा कि हाल ही में सूरज पोल क्षेत्र में एक 5 वर्ष के बालक की मृत्यु ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था लेकिन नगर निगम ने औपचारिक बैठक कर नियमों का हवाला देते हुए खानापूर्ति कर दी किंतु पीड़ित परिवार को ना तो कोई मुआवजा मिला और ना ही इस तरीके की घटनाओं पर अंकुश लगे ऐसा स्थाई समाधान निकाला गया।
शहर में आए दिन मंदिर जाने वाली महिलाएं बाजार जाने वाली महिलाएं स्कूल जाने वाले बच्चे एवं बुजुर्ग दंपत्ति आ सांपों की लड़ाई एवं आक्रमण के चलते कई लोगों की जानें जा चुकी हैं ,लोग घायल हो रहे हैं पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के पास इस समस्या का कोई समाधान नहीं है।हम महिलाओं को घर से निकलने में भी साँड़ों से डर लगने लगा है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष बबिता शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जल्द ही प्रशासन इस समस्या का स्थाई समाधान निकाले अन्यथा हमें आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में अध्यक्ष बबिता शर्मा, गुड्डी देवी, मिथलेश, मीना, कश्मीरा, वीरवती, एवं मीनू गोठी सहित अन्य कई महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।