BJP की पुरानी कार्यकारिणी के साथ होगी बैठक

liyaquat Ali
logo bjp

 

सैनी ने बताया कि बेठक में राजनीतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव रखे जाएंगे

 

जयपुर। शाह के दौरे से पहले प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा नहीं होगी। शाह मौजूदा पुरानी प्रदेश कार्यकारिणी के साथ मीटिंग करेंगे। प्रदेश कार्य समिति की बैठक शुक्रवार को शाम पांच बजे तोतूका भवन में शुरू होगी। इस बैठक में मौजूदा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य शामिल होंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि मीटिंग में नए और पुराने पार्टी नेता शामिल होंगे।

बैठक में कुछ कार्यकर्ताओं को विशेष आमंत्रित और स्थाई सदस्य होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठक के समापन सत्र को सम्बोधित करेंगे। प्रदेश कार्य समिति की बैठक शुक्रवार शाम पांच बजे शुरू होगी। बैठक के उदघाटन सत्र में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शामिल होंगी। कार्यसमिति की बैठक से पहले ताेतूका भवन में भाजपा के सभी जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की मीटिंग होगी।

राजनीति एवं आर्थिक प्रस्ताव होंगे

प्रदेश कार्य समिति की बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से सम्बंधित राजनीतिक प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने बताया कि बेठक में राजनीतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव रखे जाएंगे। यह प्रस्ताव अलग अलग भी हो सकते है और संयुक्त प्रस्ताव भी हो सकते है। राजनीतिक प्रस्ताव केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से सम्बंधित होगा। केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकारे हैं।

भाजपा सरकार ने जनता को रिलीफ दी है। सरकार की कई अच्छी योजनाएं चल रही है। पिछले दिनों हमने 12 योजनाओं के लाभार्थियों का इन्ट्रेक्शन प्रोग्राम भी आयोजित किया। यह राजनीतिक प्रस्ताव का विषय है। इसके अलावा वर्तमान स्थिति में क्या चाहती है। विपक्ष किस प्रकार जनता के विरोध में काम कर रहा है और विकास कार्यों का रोक रहा है। यह भी राजनीतिक प्रस्ताव में शामिल होगा।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment